दोस्तों, आज हम बात करेंगे कि… कब्ज होने के कारण और उपचार क्या है? आजकल ये समस्या लोगों में दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जिसकी वजह से लोग परेशान भी रहते हैं। कब्ज इसलिए होती है। क्योंकि हम कोई भी चीज़ अधिक मात्रा में खा ले या फिर कोई ऐसी चीज जो हमें हज़म नहीं होती, फिर हमारे पेट में कब्ज बनना शुरू हो जाती है। और मल त्यागने में परेशानी होती है।
चलिए दोस्तो, मैं आपको कब्ज होने के कारण और उपचार बताने वाली हूं। जिसे फॉलो करके आप कब्ज जैसी समस्या से निजात पा सकते हैं।
कब्ज होने के कारण
*अधिक समय तक बैठे रहना व शारीरिक गतिविधियां न करना।
*भोजन कब, क्या खाना, क्या नहीं खाना चाहिए, इसका ज्ञान न होना।
*खाना खाने के बाद ज्यादा पानी पी लेना।
*तला भूना ज्यादा खाना व मसालेदार खाना बासी खाना, अधिक मात्रा में राजमा, छोले, उड़द की दाल, भिंडी अरबी आदि खाना यह पदार्थ ठोस होते है।
*जंक फूड खाना व मेदे वाली चीजे खाना।
*खाना खाते ही सो जाना।
कब्ज का उपचार
गर्म पानी का सेवन करें।
सुबह-सुबह गर्म पानी पिएं या फिर निबू पानी पिएं, लेकिन चीनी की जगह उसमे नमक मिलाकर ही पिएं। इससे आपका पेट बिल्कुल साफ रहेगा, और पेट में गैस बनने से भी छुटकारा मिलेगा, और कब्ज से भी निजात मिलेगी। कोशिश करें कि आप तरल पदार्थ का सेवन अधिक करें।
फलों का सेवन करें।
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए पपीता, अमरूद, मौसमी, चीकू आदि खाए। इससे आपका पेट ठंडा रहेगा और कब्ज के लिए फल का सेवन करना बहुत ही लाभदायक है। आप फलों का जूस भी पी सकते है, जैसे- मौसमी या मिक्स फलों का जूस।
हरी-पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
हरी-पत्तेदार सब्जियों का सेवन करे, और दाल, दलिया, खिचड़ी भी अपने भोजन में शामिल करे। और सलाद भी खाए, दही भी खा सकते है। इन सब में प्रोटीन, आयरन, पोषक तत्व अधिक मात्रा में होते है, और ये कब्ज के लिए बेहद फायदेमंद है।
ड्राइ-फ्रूट्स का सेवन करें।
ड्राइ-फ्रूट्स का सेवन करने से आपको कब्ज की समस्या में बेहद फायदा होता है। आप रोज किशमिश, काजू, मुनक्के आदि को भिगोकर खाए।
हींग को पानी में मिलाकर पिएं।
कब्ज की समस्या से निपटने के लिए हींग को पानी में उबाल कर पिएं, यह आपके कब्ज व गैस जैसी समस्या को दूर करता है। यह उपाय प्राचीन काल से ही चला आ रहा है। इससे आपको बहुत जल्दी कब्ज से छुटकारा मिल जाएगा।
एक्सरसाइज व योगा करे।
आपको कब्ज को दूर करने के लिए रोज एक्सरसाइज, योगा करना चाहिए। योगा करने से हमारा पाचन तंत्र अच्छा रहता है और किसी प्रकार की समस्या हमारे शरीर में नहीं होती, और हमारा शरीर भी लचीला व स्वस्थ्य रहता है।
इन चीजों का परहेज करें।
*जंक फूड से बचे
*ज्यादा मिर्च मसाले वाले खाद्य पदार्थ से बचे।
*ज्यादा सोने या बैठने से बचे।
*ठोस पदार्थ से बचे।
*तला भुना न खाए।
*नशीले पदार्थ से बचे।
– जैनब खान
Post a Comment