झुर्रियों के कारण :- उम्र बढ़ने के अलावा अधिक समय तक धूप में रहना भी झुर्रियों का एक कारण हो सकता है। सूर्य की अल्ट्रा पराबैंगनी किरणें स्किन को नुकसान पहुँचाती है। इसके अलावा अपने भोजन में पौष्टिक आहार शामिल न करना भी झुर्रियों का एक कारण है।
हमारा भोजन भी हमारी स्किन को हेल्थी रखने में अहम् भुमिका निभाता है। जिन लोगो की स्किन ड्राई होती है, उनके भी झुर्रिया जल्दी पड़ती है। चिंता करना भी झुर्रियां पड़ने का एक मुख्य कारण है। आज कल थोड़ा बहुत स्ट्रेस हर इंसान की लाइफ में है, कुछ लोग स्ट्रेस की वजह से शराब का सेवन करते है, उन्हें भी झुर्रिया जल्दी पड़ती है।
झुर्रियों को हटाने के कुछ घरेलू उपाय :- आईये जानते झुर्रियों को घर में रखी चीजों से कैसे कम कर सकते है।
1. डाइट :- खान-पान का सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। इसलिए हमें डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा विटामिन ऐ युक्त फल जैसे आम ,पपीता भी लेना चाहिए। विटामिन बी 12 को भी अपनी डाइट में शमिल करना चाहिए ताकि अच्छी डाइट से आपके चेहरे पर ग्लो दिखे। और आपके चेहरे पर झुर्रियां न हो।
2. कोकोनट आयल :- कोकोनट आयल से मसाज करने से चेहरे पर ग्लो तो आता ही है, साथ ही इससे झुर्रियों भी कम होती है। कोकोनट आयल स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें एन्टीबैक्टिरीअल तत्व होते है। इसलिए कोकोनट आयल को स्किन के लिए अच्छा माना जाता है।
3. अंडे का फेस पैक :- अंडे में प्रोटीन होता है। जो बालो के लिए तो अच्छा होता ही साथ ही इसके सफ़ेद भाग को झुर्रियों को हटाने के लिए भी यूज़ कर सकते अंडे के सफ़ेद भाग में 1 चमच्च शहद ,और आधा नीबू मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले। और चेहरे पर लगाए जब एक परत सूख जाए तो दूसरी परत लगाए, जब दूसरी परत भी सूख जाये तो ठन्डे पानी से धो ले. एग वाइट के इस फेस पैक से आपके चेहरे झुर्रियां कम होती है।
4. एलोवेरा :- एलोवेरा स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। ये स्किन को मुलायम बनता है, हाइड्रेटेड करता है। और झुर्रियों को दूर करता है।एक चमच्च एलोवेरा में 1 चमच्च शहद, कुछ बूंदे नीबू का रस मिलाकर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाए और 15 मिनट बाद ठन्डे पानी से धो ले।
5. बादाम तेल :- बादाम तेल की की कुछ बूंदे हाथ पर लेकर फेस की हलके हाथो से मसाज करे। बादाम का तेल स्किन को नर्म और मुलायम बनाता है, और झुर्रियों को दूर करता है।
इस प्रकार इन उपायों को अपनाकर आप काफी हद तक झुर्रियों को दूर कर सकते है। और जवां दिख सकते है।
– इंदु कश्यप
Post a Comment