क्यूंकि शादी के बाद हमारी लाइफ ही नहीं बल्कि हमारी दुनिया तक बदल जाती है। इसलिए कहते हैं कि शादी कोई गुड़िया गुड्डे का खेल नहीं है। क्यूंकि शादी के बाद हम पर बहुत सारी जिम्मेदारी आ जाती है। तो दोस्तो आज मै आप सभी को बताऊंगी की शादी का सही समय क्या होता है। चाहे लड़का हो या लड़की दोनों को किस समय शादी करने का डिसीजन लेना चाहिए। इस आर्टिकल में आप सभी विस्तार से जानेंगे।
अगर आप लड़की है तो
यदि आप एक लड़की है तो आप सभी को शादी को लेकर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। हालाकि लड़की की जल्दी शादी करने की कोशिश हर माता-पिता करते हैं। लेकिन आप अगर अपने कैरियर के लिए सीरियस हो तो अपने माता-पिता से अपने हक के लिए अपने सक्सेस होने के लिए जरूर आवाज उठाए। ताकि हम सभी लड़कियों का नाम भी ऊंचा हो।
हमारे समाज में अच्छे और बुरे दोनों ही सोच के लड़के पाए जाते है। कुछ लड़के अपनी पत्नी को पुरानी रूढ़िवादी परम्पराओं के हिसाब से रखते है। जोकि भारतीय सविधान के खिलाफ है। हमारे भारतीय सविधान ने हम सभी लड़कियों को लड़को के बराबर का हक़ दिया है। तो हमें चार दीवारी में बंध कर नहीं रहना है। अपने पति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है। घर को सँभालने के साथ साथ जीवन में एक सफल महिला भी बनना है। इसलिए अगर आपका पढ़ाई में मन लगता है तो आप अपनी पढ़ाई को लेकर समझौता ना करें।
मेरा आप सभी माता पिता से हाथ जोड़ कर अनुरोध है कि आप सभी अपनी बेटी को जरूर पढ़ा लिखा कर ही शादी करे। क्योंकि एक महिला अगर पढ़ी लिखी होगी तो ही पूरा परिवार पढ़ा लिखा होगा। क्यूंकि महिला से ही परिवार चलता है।
ये है लड़कियों की शादी की सही उम्र
कुछ माँ बाप लड़कियों के 18 या 20 साल के होते ही उसकी शादी के बारे में सोचना शुरू कर देते है। हलाकि इसमें कुछ गलत भी नहीं है। लेकिन हमारा समाज पुरूषवादी मानसिकता वाला समाज है। ऐसे समाज में लड़को को कोई रोक टोक नहीं है लेकिन लड़कियों को है। इसका एक बड़ा कारण है जो है बराबरी। इसलिए अपनी लड़कियों की शादी से पहले उन्हें पढ़ा लिखा कर उस क़ाबिल जरूर बना दीजिये जिससे वो अपने हक़ और अधिकारों को अच्छे से समझ सके।
24 साल की लड़की ग्रेजुएट होती है यदि वह रेगुलर पढ़ाई कर रही है। साथ ही काफी हद तक समझदार भी होती है। तो मेरा मानना है कि एक लड़की की शादी 24 से 27 की उम्र में ही करनी चाहिए। यही एक सही उम्र है। इस बीच में वह अच्छी जॉब भी हासिल कर लेती है।
अगर आप लड़के है तो
अगर आप एक लड़के है तो सबसे पहले आप सभी अपना कैरियर बनाने पर ही ध्यान दे। क्यूंकि लड़की के माता पिता चाहते हैं कि जिससे हमारी लड़की की शादी होगी। वह लड़का अपनी जिंदगी में एक सक्सेसफुल इंसान हो वह दिल का भी अच्छा हो। अच्छा कमाता हो। इसलिए आप सभी लड़कों को पढ़ाई करने के बाद किसी एक ऐसी फील्ड में एंट्री करनी चाहिए जिसमें आपका फ्यूचर ब्राइट हो। आप चाहे तो कोई भी टेक्निकल कोर्स करके खुद को पहले इस काबिल बनाए जिससे आपकी इनकम अच्छी हो। उसके बाद ही शादी करे। लेकिन शादी जरूर करे। क्यूंकि बहुत से लड़के अपने फ्यूचर बनाने के पीछे इतना भागते हैं कि वह शादी तक नहीं करते।
ये है लड़को की शादी की सही उम्र
कुछ लड़के 22 या 23 साल की उम्र में शादी कर लेते है। उसके बाद घर की जिम्मेदारियों में फस जाते है। उन्हें जीवन में अच्छा करने का समय नहीं मिल पाता। इसलिए पहले खुद को किसी ऐसी फील्ड में मजबूत बना ले जिससे फ्यूचर में आपको कभी भी आर्थिक परेशानी न हो। मेरा मानना है कि एक लड़के की शादी 27 से 32 की उम्र के बीच ही होनी चाहिए ताकि उसे अपना फ्यूचर बनाने का समय मिल सके।
आप को यह तो समझ आ ही गया होगा कि आपको शादी की उम्र क्या होनी चाहिए हमे शादी कब करनी चाहिए। तो दोस्तो आप सभी कॉमेंट में जरूर बताएं कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा?
नोट
दोस्तो इस आर्टिकल में जो शादी की उम्र बताई गयी है वह मेरे अनुभव व विचार के आधार पर है। बाकि आप जब चाहे शादी कर सकते है।
मैं जैनब खान, Lifestylechacha.com पर हिंदी ब्लॉग/ लेख लिखती हूँ। मैं दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हूँ और मुझे लिखना बहुत पसंद है।
Post a Comment