खेल पर निबंध | Essay on sports in Hindi: इस आर्टिकल में खेल पर निबंध के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है । जो 1 से 12 क्लास के बच्चो के लिए उपयोगी है। इसलिए लेख को ध्यान से पूरा जरूर पढ़े।
प्रस्तावना : खेल का हमारी ज़िन्दगी में काफी महत्व है। जो हमारे मानसिक कौशल को बढ़ाने में मदद करता है। खेल हर बच्चे को कुशल बनाता है। हर स्कूल व कॉलेज में अलग अलग तरह के खेल खेले जाते हैं और खेल की प्रतियोगिता भी रखी जाती है। जिसमें अधिकतर विद्यार्थी अलग अलग खेलो से जुड़ी प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। जिसमे हर प्रकार का खेल मनोवैज्ञानिक शारीरिक व मानसिक कोशल को बढ़ाने में मदद करता है। खेल हमारे जीवन में साहस प्रेरणा व अनुशासन को बढ़ाता है।
खेल पर निबंध 400 शब्दों में।
जीवन में खेल का महत्व।
आज की व्यस्त जिंदगी में खेल का महत्व बढ़ गया है। क्योंकि खेल स्वास्थ्य व संतुलित जीवन के लिए आवश्यक है। स्वास्थ्य के लिए खेल का होना हमारे जीवन में उतना ही जरूरी है जितना हम सभी और कामो को करते हैं इसलिए खेल के लिए आप सभी प्यारे बच्चो को समय जरूर निकालना चाहिए। और आप सभी विद्यार्थियों को खेलो में भाग लेना चाहिए। खेल खेलने से शरीर तो स्वस्थ्य रहता ही है बल्कि मनोरंजन भी होता है जिससे आप तनाव मुक्त जिंदगी जीते हैं।
पुराने समय के मुताबिक आज के आधुनिक समय में खेल के लिए भारत सरकार भी बच्चो को प्रोत्साहित कर रही है। और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेल की प्रतियोगिता रखी जाती है। जिससे जिन विद्यार्थियों की खेल में रुचि हो वह खेल में अपना भविष्य बना सके। ऐसे में सभी माता पिता को भी खेल के लिए अपने बच्चो को बढ़ावा देना चाहिए। जिससे ना सिर्फ बच्चे मानसिक रूप से जिंदगी व्यतीत करें बल्कि तनाव मुक्त जीवन व्यतीत करें।
खेल का जीवन में प्रभाव।
खेल का हमारे जीवन में काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है। इससे शारीरिक व मानसिक रूप से हम स्वस्थ रहते हैं साथ ही एक बेहतर जिंदगी जीते हैं। आज के समय में खेल के माध्यम से बेहतर भविष्य बना सकते हैं। क्योंकि आज के समय में देश विदेश में खेल को उच्च स्तर पर रखा जा रहा है खेल की इटर्नेशनल स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। जिसमे बहुत से लोग बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं। और जो इंटरनेशनल स्तर पर जीत हासिल करता है वह अपने देश के लिए नाम रोशन भी करता है जिससे देश की अर्थव्यवस्था की बढ़ोतरी होती है। खेल का हमारी ज़िन्दगी में होना हमारे लिए देश भक्ति पैदा करता है। खेल हमारे जीवन में काफी हद तक हमें मान सम्मान दिलाता है।
सभी शिक्षकों व माता पिता को खेल के लिए बच्चो को बहावा जरूर देना चाहिए। पढ़ाई के साथ साथ जीवन में खेल का भी अपना अलग ही आनंद है। जो बच्चो की खेल में रुचि बढ़ाता है और आज के समय में खेल में काफी ज्यादा बदलाव भी हो चुके हैं। आपको टीवी में भी विज्ञापनों द्वारा खेल को दिखाया जा रहा है कि जीवन में खेल बहुत ही जरूरी है। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इसलिए खेल का जीवन में काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
खेल पर निबंध 500 शब्दों में।
खेल का जीवन में शारीरिक व मानसिक प्रभाव।
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खेल खेलना बहुत ही जरूरी है। जिससे हमारी शारीरिक व मानसिक गतिविधियों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। खेलने से हंसती मांसपेशियां मजबूत होती है और हमारी सभी हड्डियां मजबूत होती है। खेल में जितनी भी गतिविधियां होती है जैसे दौड़ना कूदना आदि यह सभी हमारे रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे हम शारीरिक रूप से मजबूती मिलती है।
इस तरह हम अलग अलग खेल को खेल सकते हैं जैसे कबड्डी, क्रिकेट, कुश्ती, बैडमिंटन यह सभी खेल हमारे जीवन का हिस्सा बन जाती है जो हमें एक स्वस्थ जीवन प्रदान करता है। जो हमे ताकतवर बनाता है इस प्रकार हमारे जीवन में खेल का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए सभी माता पिता को बच्चो को मोबाइल गेम खेलने से रोकना चाहिए और इस तरह के शारीरिक खेल खेलने के लिए बढ़ावा देना चाहिए।
खेल से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
खेल खेलने से साहस अनुशासन व आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। खेल हमारी बौद्धिक विकास को बढ़ाता है साथ ही खेलने से आत्मनिर्भर की भावना जागृत होती हैं और मनुष्य में सहनशीलता भी बढ़ती है। खेल कूद जीवन में समय सीमा को बनाए रखने में मददगार है। जो जीवन में मनोरंजन को बढ़ाता है।
खेल ना सिर्फ मैदान में खेला जाता है बल्कि दिमाग से खेला जाता है। जो बौद्धिक क्षमता को बढ़ाता है। खेल खेलने से मन शांत व तनाव मुक्त रहता है। जो हमारे मनोबल को बढ़ाने में मदद करता है। खेलने से आपका शरीर बलवान होता है जो आपको दूसरे कामों को करने के लिए उमंग जोश उत्साह को बढ़ाता है। खेल खेलने से हमारा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है जो हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच को पैदा करती है।
खेल पर निबंध 200 शब्दों में।
खेल की प्रतियोगिता।
खेल को दो टीमों में विभाजित किया जाता है इनडोर गेम व आउटडोर गेम्स जो दो अलग अलग टीमों में विभाजित किया जाता है दुनिया में जो भी खेल खेले जाते हैं वो इस प्रकार प्रतियोगिता के रूप में खेला जाता है।
इनडोर गेम जो अंदर खेला जाता है वह खेल कुछ इस प्रकार के होते हैं जैसे बॉलीबॉल ,टेनिस बैडमिंटन बॉक्सिंग ,बास्केटबॉल, चेस आदि। उसी तरह आउटडोर गेम्स वह होते हैं जो मैदानों में खेले जाते हैं जैसे क्रिकेट कब्बडी फुटबॉल रेस आदि। बहुत से खेल ऐसे होते हैं जिसमें दिमाग लगना होता है जैसे चेस।
कई सारे खेलो को इंटरनेट स्तर पर खेला जाता है जो प्रतियोगिता के साथ खेले जाते है जैसे कॉमनवेल्थगेम्स ओलंपिक गेम्स एशियन गेम्स आदि। इन प्रतियोगिता में बेहतर खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और इंटरनेशलन स्तर पर मेडल जीतकर अपने देश का नाम रोशन करते हैं।
खेल में कैरियर।
आज के समय में खेल का महत्व बढ़ गया है बल्कि इसमें कैरियर बनाने के कई विकल्प भी खुल गए हैं। जैसे क्रिकेट फुटबॉल टेनिस आदि इन सभी खेलो में अगर आपका मन लगता है तो आपको इसमें ज्यादा से ज्यादा रुचि पैदा करके खेल में आगे के लिए अच्छा कैरियर बना सकते हैं। इसमें से खेल में अच्छा खिलाड़ी बनकर इंटरनेशनल स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपना और अपने देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
नोट : यह लेख 1 क्लास से 12 क्लास के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है। ती प्यारे विद्यार्थियों अगर आपको कोई निबंध लेखन समझ नहीं आ रहा किस तरह लिखना है तो उस निबंध क नाम लिख कर हमें कॉमेंट बॉक्स में बताएं। जिससे हम आपको जल्द ही इसी तरह का लंबा लेख सरल शब्दों में लिख कर देंगे। जो आपको अच्छे नंबर लाने में मदद करेगा।
Post a Comment