नमस्कार दोस्तो आज का हमारा टॉपिक है। ब्लॉगिंग (Blogging) क्या है? ब्लॉगिंग (Blogging) से पैसा कैसे कमाएं? इस एहम टॉपिक पर आज हम चर्चा करने वाले है। दोस्तो आपके मन में ये सवाल आते होंगे कि ब्लॉगिंग क्या है? इससे पैसे कैसे कमाएं अगर मैं ब्लॉगिंग करू तो मुझे क्या फायदा होगा? मै ब्लॉगिंग (Blogging) की शुरआत कैसे करू? इस तरह के सवाल आपके माइंड में चल रहे होंगे। तो दोस्तो आज मैं आपको सभी सवालों के जवाब देने वाली हूं। जिसे पढ़ कर आपके सभी उत्तर आपको विस्तारपूर्वक मिलेंगे। चलिए दोस्तो जानते हैं ब्लॉगिंग (Blogging) क्या है इससे पैसे कैसे कमाएं?
ये भी पढ़े – अपनी ब्लॉग वेबसाइट पर ट्रैफिक कैसे बढ़ाये?
ब्लॉग क्या है?

वो आप पर निर्भर करता है कि आपको क्या लिखना पसंद है। आप अपने विचारो को ऑनलाइन लिख कर इंटरनेट पर पब्लिश करते हैं। जब कोई किसी भी टॉपिक से सम्बन्धित जानकारी को गूगल पर सर्च करता है तो कुछ वेबसाइट दिखती है उसे ही ब्लॉग कहते है। उदाहरण के लिए आप मेरा लिखा यह ब्लॉग पढ़ रहे हैं।
ब्लॉगिंग क्या है? और ब्लॉगर कौन होता है?
उम्मीद करती हूं कि आप ब्लॉग क्या है? जान ही चुके होंगे। अब आगे आप जानेगे की ब्लॉगिंग क्या है? और ब्लॉगर कौन होता है? दोस्तो साधारण शब्दों में कहे तो ब्लॉगिंग वह है। जिसमे हम लगातार आर्टिकल लिख कर अपनी ब्लॉग वेबसाइट पर डालते हैं। यही ब्लॉगिंग कहलाती है।
और दोस्तो ब्लॉगर वह होता है जो अपनी वेबसाइट पर रेगुलर बेहतरीन कंटेंट लिख कर पब्लिश करता है। वहीं असली ब्लॉगर कहलाता है। गूगल की एक ही नीति है। रेगुलर यूनीक कंटेंट पब्लिश करना। गूगल की नजरो में वहीं अच्छा ब्लॉगर है जो ब्लॉगिंग को लेकर बफादार है। उसे ही गूगल अच्छी रैंकिंग देता है।
ब्लॉगिंग से पैसा कैसे कमाएं।
1. एडसेंस लगाकर पैसा कमाए।
दोस्तो अगर आप लगातार अपनी ब्लॉग वेबसाइट पर अच्छे से मेहनत कर रहे हैं। आपकी वेबसाइट पर रेगुलर अच्छा ट्रैफिक आ रहा है। तो आप एडसेंस का अकाउंट बना कर अप्लाई करें। फिर आपको एक कोड मिलेगा जो आपको अपनी वेबसाइट में लगाना होगा। उसके बाद आपकी साइट पर विज्ञापन दिखने शुरू हो जाएंगे जिससे आप धीरे धीरे खूब पैसा कमा सकते हैं।
2. अपना खुद का प्रोडक्ट बेचे।
आप अपना कोई भी अच्छा प्रोडक्ट बना कर ऑनलाइन सेल करें। उदाहरण के तौर पर आप अपनी ऑनलाइन ebook बनाकर अपनी वेबसाइट पर उस बुक का लिंक शेयर करेंगे। ऐसे कई विकल्प है जिसे आप अपना कर खुद का ऑनलाइन प्रोडक्ट बेच कर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
3. Affilate Marketing करे।
दोस्तो आजकल ब्लॉगर Affilate marketing के जरिए लाखों रुपए कमा रहे हैं। तो आप भी इसके जरिए कमा सकते हैं। आप Amazon, Flipkart जैसी Shopping वेबसाइट के प्रोडक्ट के link अपनी वेबसाइट पर लगा दे। जिससे कि आपके यूजर्स उस लिंक पर क्लिक करके अगर शॉपिंग करते हैं तो उसका कमीशन आपको मिलेगा।
4. एप द्वारा पैसा कमाए।
अगर आपकी वेबसाइट बहुत पॉपुलर हो गई है तो आप अपना खुद का कोई एक एप बना कर अपनी वेबसाइट पर उसका लिंक डालकर अपने यूजर्स से डाउनलोड करवाए। इससे भी आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
ब्लॉगिंग से आप कितना पैसा कमा सकते हैं।
दोस्तो आप ब्लॉगिंग के जरिए काफ़ी पैसा कमा सकते हैं। लेकिन यह तभी संभव होगा जब आप ब्लॉगिंग को लगातार अपडेट करते हैं। बेहतरीन ब्लॉग आप रोजाना लिखते हैं। साथ ही आपका ब्लॉग uniqe और quality वाला होना चाहिए।
आपके ब्लॉग ऐसा होना चाहिए कि कोई अगर आपका ब्लॉग पढ़ रहा है तो आपके यूजर्स को पूरी तरह आपके ब्लॉग के माध्यम से जानकारियां उपलब्ध होनी चाहिए। साथ ही अगर आप इंग्लिश में ब्लॉगिंग करते हैं तो यकीनन आपको ब्लॉगिंग से काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। क्यूंकि आपका इंग्लिश ब्लॉग पूरी दुनिया में पढ़ा जाएगा। ब्लॉगिंग करके आप इतना ज्यादा पैसा कमा सकते हैं। जितना की आप नौकरी करके भी नहीं कमा सकते हैं।
ब्लॉगिंग करने के फायदे।
दोस्तो ब्लॉगिंग करने के काफी सारे फायदे है। जो कुछ इस प्रकार है। जैसे
*ब्लॉग लिखने से आपकी नॉलैज बढ़ती चली जाती है। आपको काफी हद तक हर ज्ञान मिलता है।
*ब्लॉगिंग करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हमारे द्वारा लिखी गई जानकारी लोग पढ़ रहे हैं। हमारी नॉलेज लोगो तक इंटरनेट द्वारा अदान प्रदान हो रही है।
*ब्लॉगिंग का एक यह फायदा भी होता है। आप इंटरनेट की दुनिया में पॉपुलर हो जाते हैं। आपको लाखो लोग जानने लग जाते हैं।
*निरंतर ब्लॉगिंग करने से आपको एक ब्लॉगर की उपाधि प्राप्त हो जाती है। आप एक अच्छे ब्लॉगर कहलाते हैं।
*साथ ही आप लगातार ब्लॉगिंग करने से अधिक पैसा, नाम और शौहरत कमा सकते हैं।
एक ब्लॉगर को इन बातो का खास ध्यान रखना चाहिए।
*ब्लॉगिंग करना बहुत ही मेहनत का काम है। आपको एक अच्छी योजना अपने ब्लॉग में बनानी चाहिए। साथ ही आपको हमेशा सकारात्मक रहना है।
*कभी भी दूसरों का ब्लॉग कॉपी पेस्ट ना करे। क्योंकि गूगल जल्द ही आपकी वेबसाइट ब्लॉक कर सकता है। एक बेहतर ब्लॉगर होने के नाते आपको uniqe ब्लॉग लिखना है। ब्लॉगिंग के प्रति हमेशा वफादार रहना है।
*ब्लॉगिंग करना कोई मुश्किल काम नहीं है। अगर हमारे अंदर कुछ कर दिखाने का जुनून व जज्बा है।
*आखरी बात में आप सभी से यही कहना चाऊंगी कि अगर आप में सहन क्षमता व जज्बा नहीं है तो आप ब्लॉगिंग में कभी सफल नहीं हो सकते। बाकी हिम्मत व कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। हौसला व हिम्मत रखे दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है।
नोट
दोस्तो उम्मीद करती हूं कि आपको इस आर्टिकल के जरिए ब्लॉगिंग क्या है? ब्लॉगिंग में पैसा कैसे कमाएं आपको यह सभी अच्छे से समझ आ गया होगा। दोस्तो आप इस आर्टिकल लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। साथ ही हमें कॉमेंट बॉक्स में बताए कि आपने इस आर्टिकल से क्या सीखा।
Post a Comment