अगर आपकी पढ़ाई को लेकर कोई भी दिक्कत है? तो इस आर्टिकल में आपकी यह प्रॉब्लम जरूर हल हो जाएगी। क्यूंकि बहुत से विद्यार्थी पढ़ाई करते तो है, लेकिन वह पढ़ते समय कुछ गलतियां कर देते हैं। जिस दौरान उनके नबर कम आते हैं। तो दोस्तो आप सभी इस आर्टिकल को ध्यान से पूरा पढ़े।
1. पूरे दिन का टाइम टेबल बनाए।
दोस्तो आप सभी को सबसे पहले पढ़ाई करने के लिए टाइम का चुनाव करना बेहद जरूरी है। ताकि आपकी पढ़ाई अच्छी तरह से हो सके और समय के अनुसार पूरी हो सके। जिससे आपको सभी चैप्टर अच्छे से समझ आएंगे। तो एक अच्छा सा टाइम टेबल बना कर उसे फॉलो जरूर करें।
2. क्लास में जब भी टीचर्स चैप्टर से रिलेटेड बताए उसे नोट जरूर करें।
अपने देखा होगी अपनी क्लास में बहुत से बच्चे जो टीचर क्लास में पढ़ाती है। कुछ बच्चे ध्यान देते हैं। और उसे लिखते भी है। इससे यह फायदा होता है कि जब भी आप चैप्टर पढ़ने बैठते हैं, तो जो आपने क्लास में नोट किया होगा, उसे पढ़ कर वह चेप्टर अच्छी तरह समझ आ जाता है। और आप जल्दी भूलते भी नहीं हो।
3. पढ़ाई करते समय माहौल पर ध्यान दें।
बहुत से विद्यार्थी कही भी पढ़ाई करने के लिए बैठ जाते हैं। जिससे कि उनका ध्यान इधर उधर भटकता है और पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते। तो आपको पहले तो शोर वाली जगह पर ना बैठ कर किसी साइलेंट वाली जगह पर बैठे। और जहां भी बैठे वहां पढ़ाई के सारे सामान रखे। ताकि बार बार उठ कर ना जा सके।
4. पढ़ाई करते समय टेक्नोलॉजी का भी उपयोग करें।
दोस्तो जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज कल हर चीज में टेक्नोलॉजी का उपयोग होता है। इसी दौरान पढ़ाई में भी आपको देक्नॉलजी का उपयोग करना चाहिए। जो भी आपको पढ़ाई में समझ नहीं आ रहा हो तो आप गूगल, यूट्यूब व किसी एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे आपको पढ़ाई में जो ना समझ आ रहा हो वह सब कुछ समझने में आसानी हो।
5. पढ़ाई को अपना शौंक बनाएं।
प्यारे विद्यार्थियों मुझे पता है कि आप सभी का पढ़ाई में मन लगाना मुश्किल हो जाता है। जिससे आप सभी को पढ़ाई समझ में भी नहीं आती। तो जिस तरह आपको खेलना कूदना मस्ती करना बेहद अच्छा लगता है। उसी प्रकार आप अपनी पढ़ाई को अपना शौंक बना कर एंजॉय के साथ पढ़ाई करे। जिससे आपको पढ़ाई करने में मजा आने लगेगा। यह आप आजमा कर भी देख सकते हैं।
6. रिवीजन जरूर करें।
अकसर जो विद्यार्थी होते हैं। वह सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि वो अपना पाठ पढ़ कर उसे दुबारा रिवीजन नहीं करते हैं। इससे वह पढ़ा हुआ भी भूल जाते हैं। तो आपको पढ़ाई करने के बाद उसको 24 घंटे में जरूर एक बार रिवाइज कर ले। इससे आपको अपना पाठ हमेशा के लिए याद हो जाएगा। यही रिवीजन करने का सबसे बड़ा फायदा है।
7. नोट्स जरूर बना लें।
नोट्स बनाना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। क्यूंकि नोट्स ही आपके एग्जाम के वक्त बहुत ही काम आते हैं। जो आपको सबकुछ याद दिलाते है। सभी चैप्टर को याद दिलाने में मदद करते हैं। इसलिए आप जब भी पढ़ाई करे तो साथ ही नोट्स तैयार करे। नोट्स पढ़ाई के दौरान बहुत ही जरूरी है।
8. रोजना पढ़ाई करे।
अधिकतर बच्चे पढ़ाई करते हैं। वो सिर्फ शुरू में पढ़ते हैं। उसके बाद वह पढ़ाई को बोर समझकर पढ़ना ही छोड़ देते हैं। जिससे वह बच्चे घर में कभी नहीं पढ़ते। फिर जब एग्जाम का समय नजदीक आता है, तो वह परेशान होने लगते हैं, क्यूंकि 1 साल की पढ़ाई 1 महीने में करना नामुमकिन है। क्यूंकि सभी चैप्टर को समझने के लिए टाइम तो लगता है। इसलिए सभी बच्चो को नई क्लास में जब वह आते हैं, तभी से उनको पढ़ाई करनी चाहिए। रोज पढ़ाई करनी चाहिए, चाहे आप थोड़ा ही पढ़े लेकिन रोजाना पढ़े। इससे आपको एग्जाम के समय परेशान नहीं होना पड़ेगा।
आपको हमारा यह आर्टिकल (लेख) कैसा लगा? आप हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं।
– जैनब
Post a Comment