Benefits of eating apples in Hindi : नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप जानने वाले है कि सेब खाने के फायदे क्या है? सेब फल अपने आप में ही सबसे ज्यादा खाए जाने वाला फल है। जो खाने में बहुत ही अच्छा होता है। सेब खाने के हमारी जिंदगी में अधिक फायदे है। जैसे सेब हमें कई बीमारियों से बचाता है। हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाता है। सेब के फायदों के बारे में अधिकतर लोगो को नहीं पता होता है इसलिए आज आप इस आर्टिकल में अच्छी तरह समझ पाओगे की सेब के क्या-क्या फायदे है।
सेब का सेवन पाचन शक्ति को मजबूत रखे।
सेब खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें मौजूद पोषक तत्वों से हमारी पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही सेब से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए हम सभी को रोज एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए।
सेब का सेवन बीमारियों से बचाता है।
दोस्तो सेब खाने से हमें कई बीमारियों से बचाव होता है। जैसे डायबिटीज, केंसर, कब्ज जैसी बड़ी बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। क्यूंकि सेब में फास्फोरस की मात्रा अधिक पाई जाती है। जो बीमारियों से लड़ने में सहायक होते हैं।
सेब का सेवन हड्डियो को करे मजबूत।
सेब खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। क्यूंकि सेब में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसलिए सेब का सेवन करना चाहिए।
कब्ज व पथरी से निजात दिलाये।
हां दोस्तो सेब का सेवन करने से कब्ज व पथरी जैसी समस्या से निजात पाया जाता है। क्योंकि सेब में फायबर अधिक मात्रा में होता है। जिससे कब्ज की दिक्कत नहीं होती है। साथ ही पथरी जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है।
चेहरे की चमक बढ़ाये।
दोस्तो सेब खाने से हमारे चेहरे की चमक बढ़ती है। साथ ही चेहरे के दाग़ धब्बे दूर हो जाते हैं। चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है।
वजन ठीक रखे।
जैसा कि आप अभी जानते हैं कि हमारा वजन ना कम रहना चाहिए ना ही अधिक बड़ना चाहिए। इसलिए दोस्तो रोजाना सेब का सेवन करने से हमारा वजन संतुलित रहता है। साथ ही सेब में फ़ाइवर होता है जिससे हमारा वजन संतुलित रहता है।
सेब का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
दोस्तो आप सभी को रोज अपने आहार में 1 सेब का सेवन जरुर करना चाहिए। क्यूंकि सेब में भरपूर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं। साथ ही सेब जैसा फल अपने आप में बहुत ही फायदेमंद फल है। जिसका सेवन हम सभी की सेहत के लिए करना बहुत जरूरी है।
कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटाए।
आज के खान पान की वजह से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक बढ़ती जा रही है। इसलिए सेब का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक कम होगी। जिससे कि आप सभी को हृदय सबंधी समस्या से भी छुटकारा मिल सकेगा। इसलिए अपने आहार में सेब का सेवन जरुर करें।
दांतो को सफेद व मजबूत बनाए।
सेब खाने से आपके दांतो की सफेदी व मजबूती का होना तय है। क्यूंकि सेब में विटामिन्स पाए जाते हैं जिससे हमारे मुंह के बैक्टीरिया भी ख़तम हो जाते हैं।
आंखो के लिए फायदेमंद।
सेब का सेवन हमारी आंखो के लिए भी अधिक फायदेमंद होता है। सेब फल में मोजूद केल्शियम विटामिन होते हैं जो हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आंखो की रोशनी बड़ता है।
एनीमिया की बीमारी से छुटकारा।
अकसर लोगो में एनीमिया की कमी हो जाती है यानी की शरीर में खून की कमी होना शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होना जैसी समस्या का सामना कई लोगो को करना पड़ता है। सेब में आयरन होता है जो एनीमिया व हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है। तो आपको अपने आहार में सेब का सेवन जरुर करना चाहिए
नोट
दोस्तो उम्मीद करती हूं कि आप सभी को सेब खाने के फायदे के बारे में अच्छे से समझ आ गया होगा। तो दोस्तो आप सभी को यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।
मैं जैनब खान, Lifestylechacha.com पर हिंदी ब्लॉग/ लेख लिखती हूँ। मैं दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हूँ और मुझे लिखना बहुत पसंद है।
Post a Comment